खबरगुरु (रतलाम) 31 जुलाई। रतलाम में कोरोना वायरस का कहर जारी है। महामारी तेजी से फैल रही है। जुलाई माह के अंतिम दिन शुक्रवार शाम रतलाम जिले में अलग -अलग क्षेत्रों से 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। पॉजिटिव मरीजों का उपचार मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।
जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रतलाम मेडिकल कॉलेज से प्राप्त रिपोर्ट में 12 तथा जिला चिकित्सालय ट्रू नॉट कि रिपोर्ट में 1 मरीज पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार जिले में शुक्रवार को कुल 13 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रतलाम के दीनदयाल नगर के 30 वर्षीय पुरुष, हॉट रोड के 45 वर्षीय पुरुष, सनसिटी की 50 वर्षीय महिला, साईनाथ नगर धानासुता रोड की 38 वर्षीय महिला, नागर वास के 55 वर्षीय पुरुष, रत्नेश्वर रोड के 25 वर्षीय पुरुष, p&t कॉलोनी की 42 वर्षीय महिला, आलोट की 20 वर्षीय युवती, 49 वर्षीय पुरुष, ताल के 47 वर्षीय पुरुष तथा 62 वर्षीय पुरुष, बाजना टीचर कॉलोनी के 26 वर्षीय पुरुष तथा जावरा बड़ा मालीपुरा की 64 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव है।