Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: जारी है कोरोना का कहर, 24 घंटे में आए 53 नए केस

खबरगुरु (रतलाम) 25 नवंबर। रतलाम मेंकोरोना वायरस का संक्रमण लगातार लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। इस महामारी ने हाहाकार मचा रखा है। यह वायरस विकराल रूप धारण करता जा रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से रतलाम में कोरोना के नए केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 24 घंटे में बुधवार को 53 नए केस आए। नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3135 हो गई। लगातार नौवे दिन 50 से अधिक मामले निकले। कोरोना की चपेट में आकर अब तक रतलाम में 64 लोगों की मौत हो चुकी है।

जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लैब से प्राप्त रिपोर्ट में रतलाम के न्यू रेलवे कॉलोनी के 24 वर्षीय पुरुष, ग्राम सरवन की 65 वर्षीय महिला, रतलाम दो मुंह की बावड़ी की 40 वर्षीय महिला 60 वर्षीय पुरुष, रत्नपुरी के 44 वर्षीय पुरुष, जिला चिकित्सालय की 52 वर्षीय महिला, जवाहर नगर के 30 वर्षीय पुरुष, श्रीमाली वास की 38 वर्षीय महिला 17 वर्षीय युवती, गांधीनगर के 59 वर्षीय पुरुष 53 वर्षीय महिला, जवाहर नगर के 26 वर्षीय पुरुष, श्रीमाली वास के 49 वर्षीय पुरुष, 20 वर्षीय युवक, वृंदावन अपार्टमेंट के 27 वर्षीय पुरुष, राजस्व कॉलोनी की 23 वर्ष की महिला, फ्रीगंज रोड के 57 वर्षीय पुरुष, 56 वर्षीय महिला, गांधीनगर के 26 वर्षीय पुरुष 54 वर्षीय पुरुष, टीआईटी रोड के 60 वर्षीय पुरुष, 61 वर्षीय महिला, कस्तूरबा नगर की 75 वर्षीय महिला, वेद व्यास कॉलोनी के 36 वर्षीय पुरुष, सिंधी कॉलोनी की 40 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरुष, महेश नगर के 30 वर्षीय पुरुष, नया गांव राजगढ़ रतलाम की 50 वर्षीय महिला, रेल नगर के 92 वर्षीय पुरुष, हनुमान रुंडी की 60 वर्षीय महिला, चांदनी चौक के 75 वर्षीय पुरुष, ग्लोबस टाउनशिप की 22 वर्षीय महिला, डोंगरे नगर के 46 वर्षीय पुरुष 40 वर्षीय महिला, करमदी स्कूल के पास की 15 वर्ष की बालिका 69 वर्षीय पुरुष, 68 वर्षीय महिला, टीआईटी रोड की 50 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय बालिका, बापू नगर की 28 वर्षीय महिला, टीआईटी रोड के 55 वर्षीय पुरुष, कस्तूरबा नगर की 60 वर्षीय महिला ,राजेंद्र मार्ग ताल के 53 वर्षीय पुरुष 54 वर्षीय महिला, रतलाम नजरबाग के 44 वर्षीय पुरुष, डोंगरे नगर की 24 वर्षीय महिला, अलकापुरी के 64 वर्षीय पुरुष ,सुरभि परिसर की 45 वर्षीय महिला 21 वर्षीय महिला, धानमंडी की 65 वर्षीय महिला, रेलवे कॉलोनी की 33 वर्षीय महिला, बोहरा बाखल के 67 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी के 47 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव हैं।  कुल पॉजिटिव सैंपल 53 हैं।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!