Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर 90 हजार 636 मतों से जीते

रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर 90 हजार 636 मतों से जीते

ख़बरगुरु (रतलाम) , 24 मई। लोकसभा चुनाव 2019 में रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर 90 हजार 636 मतों से निर्वाचित हुए हैं। डामोर ने कांग्रेस के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया को हराया है। डामोर को 6 लाख 96 हजार 103 मत मिले जबकि कांतिलाल भूरिया को 6 लाख 5 हजार 467 मत मिले है। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत और पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद गुमानसिंह डामोर की जीत पर 24 मई की शाम को 5.30 बजे बजाज खाना से विजय जुलूस निकाला जाएगा।

विधानसभा प्रभारी प्रेम उपाध्याय ने बताया कि लोकसभा चुनाव में रतलाम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने लगातार प्रचण्ड बढ़त हासिल की है। कार्यकर्ताओं में इससे अपार उत्साह है। विजय जुलुस में विधायक चेतन्य काश्यप एवं जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा के नेतृत्व में निकलेगा। इसमें विधायक दिलीप मकवाना, महापौर डॉ सुनीता यार्दे सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। विजय जुलूस बजाज खाना से तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखीपुल, घास बाजार, माणकचौक, न्यू क्लॉथ मार्केट, गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर होते हुए नाहरपुरा  पहुंचकर सम्पन्न होगा।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!