Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, मंगलवार को 31 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

खबरगुरु (रतलाम) 15 सितंबर। रतलाम में कोरोना संक्रमितों के मिलने की गति पर विराम नहीं लग रहा है। हर रोज संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के साथ नए मरीज आने का सिलसिला भी जारी है। कोरोना ने रतलाम में कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीजों का उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लैब से प्राप्त रिपोर्ट में रतलाम की पटेल साहब की बावड़ी के 61 वर्षीय पुरुष, बस स्टैंड सैलाना के 34 वर्षीय पुरुष एट लेन शिवगढ़ के 28 वर्षीय एवं 28 वर्षीय दो युवक, होली चौक नामली के 32 वर्षीय पुरुष, ग्राम नवेली तहसील पिपलोदा के 52 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर बीमा हॉस्पिटल के पीछे के 6 वर्षीय बालक, अरिहंत परिसर की 48 वर्षीय महिला तथा 19 वर्षीय युवक, पुखराज रेसीडेंसी सैलाना रोड के 50 वर्षीय पुरुष, पुलिस थाना आलोट के 20 वर्षीय तथा 40 वर्षीय पुरुष, नायकों की गली के 60 वर्षीय पुरुष, जीएमसी कैंपस के 30 वर्षीय पुरुष तथा 29 वर्षीय महिला, पीएनटी कॉलोनी की 45 वर्षीय महिला तथा अलकापुरी की 54 वर्षीय महिला, पत्रकार कॉलोनी के 50 वर्षीय पुरुष, कोटा वाला बाग के 65 वर्षीय पुरुष, बाजना बस स्टैंड की 60 वर्ष की महिला, हनुमान रुंडी के 53 वर्षीय पुरुष, दो बत्ती पुलिस कॉलोनी के 31 वर्षीय पुरुष तथा 50 वर्षीय महिला, गंगोत्री अपार्टमेंट शास्त्री नगर के 50 वर्षीय पुरुष, ग्राम धराड़ के 72 वर्षीय पुरुष, रतलाम विनोबा नगर के 31 वर्षीय पुरुष तथा 21 वर्षीय युवती मंगलम सिटी के 52 वर्षीय पुरुष, इंद्रलोक नगर की 70 वर्षीय महिला, 8 लेन केंपस हसन पालिया के 29 वर्षीय पुरुष तथा जवाहर नगर रतलाम के 36 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!