Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, रविवार को मिले 28 नए मरीज, संक्रमितो की संख्या हुई 900 के पार

खबरगुरु (रतलाम) 30 अगस्त। रतलाम में कोरोना संक्रमितों के मिलने की गति पर विराम नहीं लग रहा है। हर रोज संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के साथ नए मरीज आने का सिलसिला भी जारी है। कोरोना ने रतलाम में कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 28 मरीज पॉजिटिव आए हैं। इन्हें मिलाकर पॉजिटिव मरीजों की संख्या 900 के पार हो गई है। 

रविवार को मिले 28 कोरोना पॉजिटिव मरीज

जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात 28 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार रतलाम के शिव शंकर कॉलोनी जावरा फाटक के 16 वर्षीय बालक, अलकापुरी जन शिक्षा संस्थान के पीछे के 54 वर्षीय पुरुष तथा 30 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी गुप्ता कॉमर्स कोचिंग क्लास के पास के 43 वर्षीय पुरुष, लक्कड़पीठा की 75 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय महिला, इंद्रलोक नगर के 52 वर्षीय पुरुष, नाहरपुरा की 48 वर्षीय महिला, जवाहर नगर के 63 वर्षीय पुरुष, नया गांव की 35 वर्ष की महिला, रिद्धि सिद्धि अपार्टमेंट के 65 वर्षीय पुरुष, नामली मंडी के पास की 52 वर्षीय महिला, भादो का वास की 25 वर्ष की महिला, बोहरा कांप्लेक्स फ्रीगंज की 55 वर्षीय महिला, गिरनार अपार्टमेंट शास्त्री नगर की 18 वर्षीय युवती, 50 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला, धामनोद के 29 वर्षीय पुरुष, ग्राम पल्दूना की 28 वर्षीय महिला, ग्राम कलालिया के 26 वर्षीय पुरुष, आलोट के वार्ड नंबर 13 के 29 वर्षीय पुरुष, बोदीना के 35 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव है।  कुल 28 सैंपल पॉजिटिव है। 

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!