Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: सोमवार को 15 और कोरोना संक्रमित मिले

खबरगुरु (रतलाम) 3 अगस्त। रतलाम में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, हालात तेजी से बिगड़े हैं। सोमवार को 15 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अलग-अलग क्षेत्रों से मिले मरीजों का उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात प्राप्त रिपोर्ट में रतलाम के हयातनगर के 50 वर्षीय पुरुष, चौमुखी पुल के 54 वर्षीय पुरुष, सुभाष नगर के 67 वर्षीय पुरुष, तेजा कॉलोनी के 68 वर्षीय पुरुष, बागड़ो का वास के 45 वर्षीय पुरुष, बिरया खेड़ी की 65 वर्षीय महिला, ओसवाल नगर की 40 वर्षीय महिला, विनोबा नगर की 20 वर्षीय युवती, त्रिमूर्ति नगर के 43 वर्षीय पुरुष, रत्नेश्वर रोड गली नंबर 1 के 23 वर्षीय युवक, ताल की 59 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवती तथा 30 वर्षीय पुरुष, जावरा के पीपली बाजार की 67 वर्षीय महिला तथा बड़ा मालीपुरा के 37 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव हैं।

पॉजिटिव महिला की आज शाम उपचार के दौरान मृत्यु 

जावरा के पिपली बाजार की 67 वर्षीय पॉजिटिव महिला की आज शाम उपचार के दौरान मृत्यु हो गई ।

352 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

इस प्रकार आज दिनांक तक कुल पॉजिटिव 442 है। जबकि 352 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। वही 81 का उपचार मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है। वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!