Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

सुशांत केस की जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना SP को BMC ने किया क्वारनटीन

खबरगुरु (मुंबई) 3 अगस्त। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में महाराष्ट्र और बिहार पुलिस की तकरार अब खुलकर सामने आती हुई दिखाई दे रही है। वहीं अब इस मामले की जांच करने मुंबई आए पटना के एसपी सिटी विनय तिवारी को बीएमसी के अधिकारियों ने क्वारनटीन किया है। रविवार को पटना एसपी सिटी विनय तिवारी मुंबई पहुंचे थे।

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट किया, ‘आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए ऑफिशियल ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन उन्हें रात 11 बजे बीएमसी के अधिकारियों ने जबरन क्वारैंटाइन कर दिया। अनुरोध के बावजूद उनकी आईपीएस मेस में रहने की व्यवस्था नहीं की गई।

बिहार पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है: नीतीश कुमार

दूसरी ओर इस मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि मुंबई में सुशांत मामले की जांच के लिए पहुंचे एसपी तिवारी को क्वारंटीन किए जाने पर कहा, ‘उसके साथ जो भी हुआ वह ठीक नहीं है। इससे पहले रविवार को भी बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया था।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!