ख़बरगुरु (रतलाम) 28 फरवरी। रतलाम शहर के होटल संचालक की पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बिती रात अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या की, घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। जानकारी मिलने पर औद्योगिक पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बरबड़ रोड स्थित जलसारा होटल के संचालक रमेश नाथानी की पत्नी सपना नाथानी 52 वर्षीय ने कस्तूरबा नगर निवास पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मौके पर पहुच कर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया गया।