Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

राहत : रतलाम में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 22 नए मामले

खबरगुरु (रतलाम) 29 नवंबर। रतलाम में कोरोना वायरस संक्रमण का असर धीरे-धीरे कम होते दिख रहा है। हालांकि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। 24 घंटे में रविवार को 22 नए केस आए। नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3270 हो गई।

जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लैब से प्राप्त रिपोर्ट में रतलाम के टीआईटी रोड के 35 वर्षीय पुरुष, देवरा देवनारायण के 79 वर्षीय पुरुष, लोहार रोड के 72 वर्षीय पुरुष, वेद व्यास कॉलोनी की 70 वर्षीय महिला, टाउनशिप के 80 वर्षीय पुरुष, विनोबा नगर के 36 वर्षीय पुरुष, शांति नगर के 62 वर्षीय पुरुष, ग्राम आकतवासा की 68 वर्षीय महिला 44 वर्षीय महिला 46 वर्षीय महिला, रतलाम के अलकापुरी के 54 वर्षीय पुरुष, रामगढ़ के 53 वर्षीय पुरुष, दीनदयाल नगर के 40 वर्षीय पुरुष, कॉलेज रोड के 22 वर्षीय पुरुष 46 वर्षीय पुरुष, प्रताप नगर के 15 वर्षीय बालक 47 वर्षीय महिला, ग्राम सातरुंडा के 66 वर्षीय पुरुष, ताल थाने के 37 वर्षीय पुरुष, रतलाम बजाज खाना के 78 वर्षीय पुरुष, डोंगरे नगर की 24 वर्षीय महिला तथा राम मोहल्ला के 40 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव है। कुल पॉजिटिव सैंपल 22 है।

60 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव पुरुष की मृत्यु 

रतलाम के उकाला रोड के 60 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव पुरुष जिन्हें 25 नवंबर को भर्ती किया गया था उनकी मृत्यु 28 नवंबर को हो गई है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!