Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा की पहली लिस्ट जारी, आडवाणी का टिकट कटा

ख़बरगुरु (नई दिल्ली) 21 मार्च : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश से लेकर गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल तक इसमें कुल 182 सीटों पर तस्वीर साफ हो गई है. भाजपा नेता जेपी नड्डा ने सूची जारी करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे। उधर, गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ जबकि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी नागपुर से मैदान में उतरेंगे।

सूची में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का टिकट कट गया है। उनकी मौजूदा सीट यानी गुजरात के गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर उत्तर प्रदेश के अमेठी से मैदान में उतरेंगी। हेमामालिनी राज्य की मथुरा सीट से लड़ेंगी जबकि उन्नाव से फिर साक्षी महाराज को टिकट मिला है।

मुख्य उम्मीदवार:

उत्तर प्रदेश
वाराणसी- नरेंद्र मोदी
लखनऊ- राजनाथ सिंह
अमेठी- स्मृति ईरानी
मुजफ्फरनगर- संजीव बाल्यान
गाजियाबाद- वीके सिंह
गौतमबुद्ध नगर- महेश शर्मा
मथुरा- हेमा मालिनी
आगरा- एसपी सिंह बघेल
उन्नाव- साक्षी महाराज
बागपत-सत्यपाल सिंह
अलीगढ़- सतीश गौतम
एटा- राजवीर सिंह
गाजीपुर- मनोज सिन्हा
हरदोई- जयप्रकाश रावत
मुरादाबाद- कुंवर सर्वेश सिंह
फतेहपुर सीकरी- राजकुमार चहल
बदायूं- संगमित्रा मौर्य

उत्तराखंड

टिहरी गढ़वाल- माला राज्य लक्ष्मी
गढ़वाल- तीरथ सिंह रावत
अल्मोड़ा- अजय टमटा
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर– अजय भट्ट
हरिद्वार- रमेश पोखरियाल निशंक

छत्तीसगढ़ 

सरगुजा- रेणुका सिंह
रायगढ़- गोमती सहाय
जांजगीर चांपा- गुहाराम अजगले
कांकेर- मोहन मंडावी

जम्मू-कश्मीर

जम्मू- जुगल किशोर
ऊधमपुर- डॉ. जितेंद्र सिंह
अनंतनाग- सोफी यूसुफ
श्रीनगर- खालिद जहांगीर

राजस्थान

बीकानेर- अर्जुन मेघवान
जयपुर ग्रामीण- राज्यवर्धन राठौड़
टोंक-सवाई माधोपुर- सुखबीर सिंह जौनपुरिया
अजमेर- भगीरथ चौधरी
भीलवाड़ा- सुभाष चंद्र
जोधपुर- गजेंद्र शेखावत
जालौर- देवी मानसिंह पटेल
उदयपुर- अर्जुन लाला मीणा
चित्तौड़गढ़- सीपी जोशी
कोटा- ओम बिड़ला
झालावाड़- दुष्यंत सिंह

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!