Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

शहर में कानुन व्यवस्था स्थित बनाए रखने के उद्देश्य से रतलाम में निकाला फ्लैग मार्च

शहर में कानुन व्यवस्था स्थित बनाए रखने के उद्देश्य से रतलाम में  निकाला फ्लैग मार्च

रतलाम (ख़बरगुरु) 28 सितम्बर : शहर में हाल ही में हुए घटनाक्रम और त्यौहारों को देखते हुए पुलिस ने गुरुवार शाम को एक बार फिर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व स्वंय कलेक्टर तन्वी सुन्द्रीयाल और एसपी अमित सिंह ने किया। दोनों अधिकारी शहर में निकले फ्लैग मार्च के दौरान  पैदल चले। शहर में कानुन व्यवस्था की स्थित बनाए रखने और असामाजिक एवं गुंडा तत्वों में भय पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस नियंत्रण कक्ष से शाम साढे पांच बजे बाद फ्लैग मार्च की शुरुआत हुई। शहर के सभी प्रमुख स्थानों से फ्लैग मार्च निकाला। कलेक्टर तन्वी सुन्द्रीयाल और एसपी अमित सिंहके साथ ही एएसपी डॉ. राजेश सहाय, एएसपी प्रदीप शर्मा, सीएसपी विवेकसिंह चौहान सहित सभी थानों के टीआई, बल, सशस्त्र कमांडो की टुकड़ी, बम डिस्पोजल स्क्वाड भी मार्च में सड़कों पर निकले।

फ्लेग मार्च पुलिस नियंत्रण कक्ष से शुरु होकर न्यू रोड, लोकेन्द्र टाकीज, शहर सराय, नाहरपुरा, घासं बाजार, हरमाला सहित शहर के प्रमुख मार्गो से निकला। फ्लैग मार्च के  दौरान लोग उत्सुकता से अपने मोबाइल फोन में  फोटो और वीडियो भी लेते रहे।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!