Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

शिवपुरी: महिला ने पानी पीने के लिए जैसे ही नदी में हाथ डाला, मगरमच्छ महिला का हाथ खा गया

खबरगुरु (शिवपुरी) 28 मई 2020। अमोला थाना क्षेत्र के सिंध नदी पर बुधवार की दोपहर एक महिला पर मगरमच्छ ने उस समय हमला कर दिया जब महिला सिंध नदी पर पानी पीने के लिए गई थी। महिला ने पानी पीने के लिए जैसे ही नदी में हाथ डाला, मगरमच्छ ने बायां हाथ खा लिया।

45 वर्षीय महिला सरूपी पत्नी लालराम आदिवासी निवासी अमोला बुधवार को सिंध नदी के पास खरबूजे की खेती कर रखी है। महिला रोज की भांति सिंध नदी पर खरबूजा तोड़ने के लिए गई थी। तभी प्यास लगने पर महिला सिंध नदी में पानी पीने के लिए गई। जैसे ही महिला ने नदी में हाथ डाला मगरमच्छ ने उसके हाथ को अपने जबड़े में दबा लिया। महिला ने शोर मचाया तो पास में मौजूद बेटे ओमकार ने मां का हाथ मगर से छुड़ाया, तब तक मगरमच्छ ने दूसरा हाथ दबोचने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह हाथ जबड़े से बाहर आ गया। तब बेटे ने मगरमच्छ को भगाया। महिला का दूसरा हाथ भी जख्मी हुआ है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!