Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

शुक्रवार देर रात मिले 12 नए कोरोना संक्रमित, संख्या बढ़कर हुई 259

खबरगुरु (रतलाम) 18 जुलाई। कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैल रही है। जिले में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के साथ नए मरीज आने का सिलसिला भी जारी है। शुक्रवार देर रात जिले में 12 नए मामलों की पुष्टि हुई। 11 मरीज रतलाम जिले से तथा 1 मरीज झाबुआ जिले से है। नए मामलों के साथ रतलाम जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 259 हो गई है। वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। अलग-अलग क्षेत्रों से मिले व्यक्तियों का उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज लैब से 10 पॉजिटिव सैंपल डी एच ट्रू नॉट से 2 पॉजिटिव सैंपल कुल पॉजिटिव 12 सैंपल मिले है। रतलाम के इंदिरा नगर की 51 वर्षीय महिला पटवारी कॉलोनी शक्तिनगर का 61 वर्षीय पुरुष एमआइजी इंदिरानगर का 39 वर्षीय पुरुष पैलेस रोड की 81 वर्षीय महिला एवं 54 वर्षीय पुरुष डोंगरे नगर के 61 वर्षीय पुरुष का सैंपल पॉजिटिव मिले है।

जावरा सूतारी पूरा की 51 वर्षीय महिला एवं 70 वर्षीय महिला छिपा पूरा की 32 वर्षीय एवं 65 वर्षीय महिला तथा सोमवा रिया के 30 वर्षीय पुरुष का सैंपल पॉजिटिव, 58 वर्षीय महिला ग्राम बामनिया अमरगढ़ रोड है।

अब तक 205 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं

इस प्रकार अब तक 259 कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। 205 अब तक स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। 48 का उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है। वहीं 6 की मौत हुई है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!