Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

सूर्य भगवान ने बरपाया कहर; पारा 44 डिग्री के करीब, 25 मई से शुरू होगा नौतपा

खबरगुरु (रतलाम) 24 मई 2020। देश में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच सूरज की तपिश भी लगातार बढ़ रही है। रतलाम में प्रचंड गर्मी और लू की वजह से लोगों का हाल बुरा है। गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लॉकडाउन 4.0 में सरकार ने तो छूट दे दी है लेकिन लगता है की दोपहर में सूर्य भगवान लोगो को घरो से बाहर नही निकलने देना चाहते। मानो जैसे सूर्य भगवान का लॉकडाउन दिन में जारी है।  रविवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अब पारा चढ़ने के साथ ही लू का प्रकोप भी शुरू हो चुका है। प्रदेश के दर्जनभर शहरो में तापमान 45 के करीब और उससे ज्यादा पहुॅच गया है।

सूर्य के नक्षत्र बदलते ही शुरू हो जाएगा नौतपा

रतलाम के प. संजय दवे बताते है कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल ज्येष्ठ महीने में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आ जाता है। जिससे गर्मी बढ़ने लगती है। 25 मई की सुबह सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा। 9 दिनों तक तेजी गर्मी पड़ेगी है और तेज लू भी चलेंगी। रोहिणी नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है, जो सूर्य के प्रभाव में आ जाता है और 15 दिनों तक रहता। इसमें शुरू के 9 दिनों तक अधिक गर्मी पड़ती है। गुरु व शनि की वक्री चाल के चलते इस बार नौतपा खूब तपेगा। इन नौ दिनो में धरती जितनी ज्यादा गर्म रहती है उतनी ज्यादा अच्छी बारिश होने की संभावना होती है।

गरम हवा के थपेड़ों का सामना करना पड़ा

पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार वृद्वि हो रही है। दोपहर के समय तेज धूप के साथ आसमान से आग बरसती महसूस हुई। भीषण गर्मी के चलते लोगों को गरम हवा के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ा। दोपहर के समय रही तेज धूप ने जनमानस के साथ पशु पक्षियों की परेशानी बढ़ाने का काम किया। [divider]

डॉ अनुराग जैन की सलाह

खबरगुरू डॉट कॉम से बातचीत में डॉ अनुराग जैन असोसिएट प्रोफेसर (सर्जरी विभाग) मेडिकल कॉलेज रतलाम बताते है की ऐसी भीषण गर्मी में लोगो को विशेष सावधानीया बरतने की जरूरत है। मनुष्य के शरीर का सामान्‍य तापमान 37°सेल्सियस या 98.6° फैरेनहाइट होता है। 44 डिग्री से उपर के तापमान में लोगो के शरीर में पानी की कमी नही होनी चाहिए। लस्सी व नींबू पानी एवं अन्य शीतल पेय का अधिक प्रयोग करें। बुर्जुगो एवं बच्चो को ज्यादा सावधानीया बरतने की आवश्यकता है। भीषण गर्मी में सिरदर्द, उल्टी और शरीर में पानी की कमी जैसी शिकायत ज्यादा आती है। डिहाइड्रेशन के कारण ब्लडप्रेशर कम हो सकता है इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा बिगडने से स्थिति प्राणघातक हो सकती है। 45 डिग्री या उससे ज़्यादा तापमान में ज़्यादा देर रहते हैं तो मांसपेशियां पूरी तरह जवाब दे सकती हैं और मौत भी हो सकती है ।

गर्मियों में न लगे लू, इसके लिए बरतें ये सावधानियां

थोड़ी सी लापरवाही आपकी जान जोखिम में डाल सकती है। इस मौसम में तेज धूप से बचने की जरुरत है।

➡️ घर से जब निकले एक गिलास पानी पीकर निकले।

➡️ धूप से आने पर तुरंत पानी न पिए।

➡️ लू से बचने के लिए दिन में लस्सी व नींबू पानी एवं अन्य शीतल पेय का अधिक प्रयोग करें।

➡️ दिन में घर से बाहर निकलते समय सिर पर कपड़ा रखें।

➡️ अचानक ठंडी जगह से एकदम गर्म जगह ना जाएं। खासकर एसी में बैठे रहने के बाद तुरंत धूप में ना निकलें।

➡️ लू लगने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

तापमान और बढ़ेगा

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी संभागाें के ज्यादातर शहराें में लू चलने के आसार है। अभी मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलो में तापमान से राहत नही है। तापमान और बढ़ेगा। मध्यप्रदेश के कई शहर लू की चपेट में है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!