Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

शिवराज ने दीं “लॉकडाउन यादव” को शुभकामनाएं

खबरगुरु (बुरहानपुर) 24 मई 2020। यूपी के अंबेडकर नगर जा रही महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसने बालक को बुरहानपुर के जिला अस्पताल में जन्म दिया। मौजूदा हालातों के कारण उसने अपने बच्चे का नाम ही लॉकडाउन रख दिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  ‘लॉकडाउन यादव’ नाम हासिल करने वाले बच्चे को ट्वीट के जरिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं।

महिला ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया

बता दे कि संकटकाल के बीच श्रमिकों का ट्रेन से यात्रा का सफर जारी है इस बीच शुक्रवार रात विशेष श्रमिक ट्रेन में सवार 32 वर्षीय गर्भवती महिला को पीड़ा होने पर रेलवे हेल्पलाइन से संपर्क किया और अधिकारियों ने बुरहानपुर में उनकी मदद की और उन्हें अस्पताल ले गए,महिला ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है, इस दौरान परिवार ने बच्चे का नाम ‘लॉकडाउन यादव’ रखा है।

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए दीं शुभकामनाएं

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए आज कहा ‘बहन मुंबई से अपने राज्य उत्तरप्रदेश श्रमिक ट्रेन से जा रही थी। बुरहानपुर (मध्यप्रदेश) में प्रसव पीड़ा हुई और मेरे भांजे का जन्म हुआ। इन परिस्थतियों में जन्मे बेटे का नाम बहन ने ‘लॉकडाउन यादव’ रखने का फैसला किया। अब यह बच्चा तो मध्यप्रदेश का भी है। नन्हे लॉकडाउन को आशीर्वाद, शुभकामनाएं।’

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!