Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

स्वास्थ मंत्री सिलावट द्वारा कायाकल्प अवार्ड घोषित, 93 अस्पतालों को मिलेंगे 3 करोड़ के नगद पुरस्कार

ख़बरगुरु (रतलाम)6 मार्च 2019: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज इंदौर में वर्ष 2018-19 के कायाकल्प अवार्ड घोषित किये। इस वर्ष 93अस्पतालों को कायाकल्प अवार्ड दिये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेहतर साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं के आधार पर जिला एवं सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को कायाकल्प पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

मंत्री सिलावट ने बताया कि जिला अस्पताल श्रेणी में जबलपुर को प्रथम पुरस्कार21 लाख, जिला अस्पताल होशंगाबाद को द्वितीय पुरस्कार 10 लाख और जिला अस्पताल पन्ना एवं रतलाम को तृतीय पुरस्कार 5-5 लाख रूपये प्रदान किया जायेगा। सिविल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में सीहोर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इच्छावर को पहला पुरस्कार 15 लाख, झाबुआ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामा को द्वितीय पुरस्कार 10 लाख और अलीराजपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कट्ठीवाडा को तृतीय पुरस्कार 5 लाख दिये जाएंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढार जिला शहडोल, खिरकिया जिला हरदा और खुटार जिला सिंगरौली को तेजी से सुधार कार्य करने के लिए 2-2 लाख का पुरस्कार एवं 23 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को एक-एक लाख के सांत्वना पुरस्कार दिये जाएंगे। इसके साथ ही, 34प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को भी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

मंत्री सिलावट ने कहा कि ये पुरस्कार अस्पतालों के बीच प्रतिस्पर्धा के आधार पर नहीं बल्कि साफ सफाई, परिसर के अंदर एवं बाहर स्वच्छता, बिल्डिंग के रख-रखाव, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता आदि 7 मानकों में किये गये सुधार कार्य के आधार पर दिए जा रहे हैं। पुरस्कार राशि में से 75 प्रतिशत राशि अस्पताल के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक द्वारा अस्पताल की साफ सफाई, स्वच्छता,स्वास्थ्य सेवाओं मे सुधार पर और 25 प्रतिशत राशि सुधार कार्य करने वाले चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ स्वच्छता कार्य करने वालों को दी जायेगी।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!