Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

खेल जगत: 23वां खेल चेतना मेला 9 से 12 जनवरी 2023 तक, 18 खेलों में 7 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

🔴 पहली बार योग और बालिका वर्ग की हॉकी शामिल

🔴 खेल मेले में 18 प्रकार के खेलों की प्रतियोगिताएं होगी

खबरगुरु (रतलाम) 23 नवम्बर। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 23वां खेल चेतना मेला प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 9 से 12 जनवरी 2023 तक आयोजित होगा। खेल मेले की तैयारियों के संबंध में खेल सलाहकार, संयोजक एवं सहसंयोजकों की बैठक संपन्न हुई। खेल मेले में पहली बार योग और बालिका वर्ग की हॉकी के साथ कुछ खेलों में मिनी वर्ग को शामिल गया है।

2 से 4 दिसंबर तक खेल संयोजकों द्वारा प्रशिक्षण शिविर होंगे आयोजित

खेल चेतना मेला समिति के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि 23वां खेल चेतना मेला की तैयारियों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। आगामी 2 से 4 दिसंबर तक खेल संयोजकों द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी खेल संयोजक, सहसंयोजक स्कूलों से चर्चा कर खेल मैदानों की स्थिति की जानकारी जुटाने के साथ ही आवश्यकता अनुसार मैदानों को तैयार कराने का निर्णय लिया है। बैठक के दौरान विभिन्न खेलों से जुडे़ संयोजक और सहसंयोजकों ने भी सुझाव दिए, जिस पर समिति सदस्यों द्वारा निर्णय लिए जाने के साथ उन पर चर्चा की गई।

18 खेलों में 7 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित होने वाला 23वां खेल चेतना मेले में रतलाम शहर के सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। खेल मेले में इस बार 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता करेंगे। खेल मेले में इस बार योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीवॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीरशोष्टव की स्पर्धाएं आयोजित होगी।

[box type=”shadow” ]

बैठक में ये रहे उपस्थित रहे

बैठक के दौरान खेल चेतना मेला के सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, प्रकाश व्यास, जगदीश श्रीवास्वत, आर.सी. तिवारी, राकेश शर्मा, बलवंत भाटी, पप्पू मेहता, राजा राठौड़, रवि पंवार, दिनेश शर्मा, सुनील जैन, अमरीक राणा, जितेंद्र धुलिया, उमंग पोरवाल, जितेंद्रसिंह राणावत, अर्जुन सिसौदिया, अभिषेक गुप्ता, कृष्णगोपाल तिवारी, कपिल छपरी आदि उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा समस्त अभिभावकों के साथ स्कूल संचालक व प्राचार्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को उनके मानसिक के साथ ही शारीरिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करे।

[/box]
Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!