Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : जिले में शुक्रवार शाम 6 बजे से 9 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन, दूध की सप्लाई घरों पर हो सकेगी

खबरगुरु (रतलाम) 8 अप्रैल। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट हो गया है। रतलाम में कलेक्टर ने गुरुवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा की। रतलाम जिले में भी कोरोना विस्फोट के बाद कलेक्टर ने टोटल लॉकडाउन का फैसला लिया है। जिला कलेक्टर गोपालचंद डाड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रतलाम जिले में 9 दिनों तक टोटल लॉकडाउन लगाने की जानकारी दी है।

जिले में 9 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन

कलेक्टर गोपाल चंद डाड ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार शाम 6 बजे से अगले 9 दिनों तक सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन 9 अप्रैल 2021 शाम 6 बजे से 19 अप्रैल 2021 सुबह 06 बजे तक रहेगा। इस लॉकडाउन अवधि में दूध की सप्लाई घर -घर होगी। मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। लॉकडाउन पूरे जिले में रहेगा।

जानकारी देते कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड

कलेक्टर गोपालचंद डाड ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी रहेगी और अगर कोई लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

[box type=”shadow” ]

ये रहेगी व्यवस्था

➡️ दूधवालों को दूध सुबह 06 बजे से 10 बजे तक और शाम को 5 से 8 बजे तक दूध पहुंचाने की छूट रहेगी।

➡️ गैस सिलेंडर की भी घर पहुंच सेवा चालू रहेगी।

➡️ किराना व्यवसायियों को भी चिन्हित कर जो घर पहुंच सेवा देने योग्य हों उन्हें छूट दी जाएगी।

➡️ दवाई की दुकानें खुली रहेंगी।

➡️ सब्जी विक्रेता चलित रूप से सब्जी विक्रय कर सकेंगे।

➡️ अन्य सभी प्रकार की गतिविधियां बंद रहेंगी।

➡️ सभी शैक्षणिक संस्थाओं स्कूल–कालेज, कोचिंग संस्थानों को भी बंद रखने के आदेश पहले ही दिए गए हैं।[/box]

[box type=”warning” ]बुधवार को मिले 109 नए संक्रमित, अहमदाबाद भेजे सैंपल में आज 144 पाजिटिव 

उल्लेखनीय है बुधवार शाम को प्राप्त आंकड़ों में 109 नए संक्रमित मिले हैं। ये आंकड़ा जिले में अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बुधवार को 763 एक्टिव केस हो गए है, जो कि चिंता का विषय है। आज गुरूवार को पेंडिग रिपोर्ट में 1000 सैंपल अहमदाबाद भेजे गए थे, इसमें 144 रिपोर्ट पाजिटिव आई है।[/box]

50 बेड की क्षमता के साथ कोविड केअर सेंटर की तैयारी पूरी

बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए प्रशासन ने कोविड केअर सेंटर फिर से शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। यहां पर लगभग 50 बेड की क्षमता रहेगी। यहां सिर्फ कोरोना के हल्के लक्षण (ए सेंटोमैटिक) वाले मरीजों को रखा जाएगा।

रिकॉर्ड 763 एक्टिव केस

कोरोना के बढ़ती आंकड़े चिंता का विषय है। अभी भी 2295 संदिग्धों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आना शेष है। जिले में 763 एक्टिव केस है जो कि अब तक का उच्चतम स्तर है। अब तक 6138 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं जबकि 105 लोग कोरोना से अपनी जान गवा चुके हैं।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!