Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: लॉकडाउन का कांग्रेस ने किया विरोध, लॉकडाउन से होने वाली परेशानियों को लेकर कलेक्टर से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

खबरगुरु (रतलाम) 8 अप्रैल। बढ़ती हुई करोना महामारी को रोकने हेतु प्रशासन द्वारा जिले में 9 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर होने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की। इस घोषणा के विरोध में गुरूवार शाम कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के नेतृत्व में जिला प्रशासन से मिला।

[box type=”shadow” ]दैनिक रोजगार करने वाले परेशान स्थिति में घूम रहे हैं

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया ने बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए व्यापार-व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो चुका है, दैनिक रोजगार करने वाले परेशान स्थिति में घूम रहे हैं ऐसी अवस्था में लॉकडाउन में उनका जीवन यापन और भी तकलीफ देय हो जाएगा। लॉकडाउन के स्थान पर रात्रि कर्फ्यू एवं अन्य विकल्पों पर भी प्रशासन ध्यान देवें। प्रशासन द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के बाद आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी शुरू हो गई है जिस को तत्काल रोका जाए।[/box]

पूजा व इबादत में जाने की दी जाए छूट

आने वाले समय में नवरात्रि एवं रमजान शुरू हो रहे हैं जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पूजा व इबादत में जाने की छूट दी जाए। दैनिक दिहाड़ी मजदूर एवं गरीब लोगों के के लिए शासन राहत पैकेज देवें।कई शादियां पूर्व से निर्धारित थी वह कैसे होगी यह स्थिति प्रशासन द्वारा स्पष्ट नहीं की गई। बस एवं परिवहन के साधन का संचालन कैसे होगा यह स्थिति भी स्पष्ट नहीं है।

[box type=”shadow” ]ये रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाहा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीलेश शर्मा शामिल रहे।[/box]

स्थिति देखकर आगे लिया जाएगा निर्णय

महेंद्र कटारिया ने बताया कि कलेक्टर ने आश्वस्त करते हुए कहा है कि गरीब बेसहारा लोगों को सामाजिक संगठनों की मदद से भोजन वितरण किया जाएगा। मजदूर अपने कार्यस्थल पर जाने की अनुमति रहेगी! सभी औद्योगिक संस्थान चालू रहेंगे। वैक्सीन कार्य हेतु जाने वालों को भी अनुमति दी जाएगी। आगामी दो-तीन दिन में स्थिति देखकर आगे निर्णय लिया जाएगा।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!