Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

सैलाना: मधुवन ढाबे पर चलीं गोली, एक कर्मचारी घायल, घायल को किया रतलाम रेफर

खबरगुरु (रतलाम/सैलाना) 31 मार्च। जिले के सैलाना में बुधवार शाम मधुवन ढाबे पर चलीं गोली में एक युवक घायल हो गया। अज्ञात हमलावर पल्सर गाड़ी पर आए थे। गोली मारकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीव में कैद हो गई। गोली चलने की खबर से सैलाना में दहशत का माहौल हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

गोली चलाते अपराधी का सीसीटीव फुटेज

मिली जानकारी के अनुसार सैलाना के मधुवन ढाबे पर शाम को करीब 7:20 पर तीन व्यक्ति पल्सर गाड़ी से ढाबे पर पहुचे और उनमें से एक युवक ने कुछ सामग्री लेने के बहाने ढ़ाबे पर आया और गोली चला दी। गोली ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी राकेश को लगी। बताया जा रहा है गोली कर्मचारी राकेश के कान को छूते हुए निकल गई। जिससे राकेश घायल हो गया। तत्काल ही ढाबे पर उपस्थित ढाबा संचालक और उपस्थित लोगों ने घायल को सैलाना अस्पताल लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रतलाम रेफर कर दिया।

घायल राकेश

दरअसल कुछ दिनों पूर्व सैलाना में मधुवन ढाबे पर विवाद हुआ था। झगड़े में दोनों पार्टियों की ओर से निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग करते हुए एक दूसरे के विरुद्ध ज्ञापन प्रेषित किए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ढाबे पर झगड़ा करने वालो को गिरफ्तार किया था ।
मधुवन ढाबा संचालक कैलाश शुक्ला के अनुसार उन्हें कुछ दिनों से केस वापस लेने के लिए धमकियां मिल रही थी। केस वापस नहीं लेने पर गोली मारने की धमकियां मिल रही थी। इसकी शिकायत ढाबा संचालक ने सैलाना पुलिस को की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

तीन लोग सैलाना के बायपास स्थित एक ढाबे पर शाम को एक बाइक से आए थे। इनमें से एक ने उत्तरकर ढाबे पर आकर कुछ सामग्री मांगी। इसी दौरान उसने गोली चला दी। राकेश नामक युवक की कनपटी पर गोली लगी है। उसे रतलाम रेफर कर दिया गया है।
बीआर सोलंकी, एसडीओपी सैलाना

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!