Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

कांग्रेस स्थापना दिवस: फहराने से पहले ही सोनिया के हाथों में गिरा पार्टी का झंडा, देखें VIDEO

खबरगुरु (नई दिल्ली) 28 दिसंबर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज यानी 28 दिसंबर को अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचे। सोनिया गांधी ने पार्टी हेडक्वॉर्टर में जब झंडा फहराने के लिए रस्सी खींची तो सही से बंधे न होने की वजह से झंडा ही नीचे गिर गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है। हालांकि, झंडा जमीन पर नहीं गिरा और बाद में बिना झंडा फहराए ही राष्ट्रगान गाया गया।

वहीं, झंडा फहराने से पहले गिरने का वीडियो वायरल हो गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस वीडियो को कू ऐप पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘अरे ये क्या हो गया।’

राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘हम कांग्रेस हैं- वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है।’

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!