Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

MP: भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गजों के दौरे से पहले पूर्व BJP विधायक के बेटे और समर्थक कांग्रेस में शामिल

MP: भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गजों के दौरे से पहले पूर्व BJP विधायक के बेटे और समर्थक कांग्रेस में शामिल

🔴 BJP के गढ़ में लगाई बड़ी सेंध

खबरगुरु (भोपाल) 22 मार्च। मध्य प्रदेश में अगले 15 दिनों के भीतर पीएम मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह का दौरा होना है। दिग्गजों के दौरे से पहले कांग्रेस ने बीजेपी के गढ़ में बड़ी सेंध लगा दी है। अशोकनगर की मुंगावली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे स्व. राव देशराज सिंह यादव के बेटे यादवेंद्र सिंह यादव आज कांग्रेस में शामिल हो गए।

भारतीय जनता पार्टी के लिए यह बड़ा झटका है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय भोपाल में कमलनाथ ने उन्हें सदस्यता दिलाई। यादवेंद्र सिंह यादव के साथ भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। वे काफिला लेकर कांग्रेस कार्यालय भोपाल  आए हैं।

यादवेंद्र ने कहा वर्तमान में मैं, मेरी पत्नी और मां जिला पंचायत सदस्य हैं। हमारे परिवार ने भाजपा की सेवा की, लेकिन जब से सिंधिया भाजपा में आए, पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होने लगी। भ्रष्टाचार बढ़ता गया। जनता के बीच भी कोई काम नहीं हो रहा है, यही कारण है कि, वो भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार वो अपने और अपने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा झेल रहे हैं।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!