Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

Breaking News: मध्य प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान, 60.2 लाख वोटर पहली बार डालेंगे वोट, पढ़िए चुनाव की तारीखों का शेड्यूल

Breaking News: मध्य प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान, 60.2 लाख वोटर पहली बार डालेंगे वोट, पढ़िए चुनाव की तारीखों का शेड्यूल

पोलिंग बूथ 2 किलोमीटर से दूर नहीं होगा

5 राज्यों में 940 चेकपोस्ट बनाए जाएंगे

1.01 लाख पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग होगी

आदिवासियों के स्पेशल बूथ होंगे

खबरगुरू (नई दिल्ली) 9 अक्टूबर। इस साल पांच राज्यों  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2023) होने हैं। पांचों राज्यों में कुल 679 विधानसभा सीटें हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस शासन में है, तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव वाली भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस की सरकार है। मिजोरम में जोरमथंगा की मिजो नेशनल फ्रंट सत्ताधारी पार्टी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, 40 दिनों में सभी 5 राज्यों का दौरा कर राजनीतिक दलों, केंद्र और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ चर्चा की गई।

सीईसी राजीव कुमार ने बताया, 17 अक्टूबर से वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी बदलाव कराना है, करा सकता है। ये बीएलओ के जरिए या फिर सीधे वेबसाइट के जरिए करा सकते हैं। इन 5 राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। पोलिंग बूथ 2 किलोमीटर से दूर नहीं होगा।

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर को एक फेज में चुनाव होगा। वहीं, छत्तीसगढ़ में दो फेज में चुनाव होगा। 7 नवंबर और 17 नवंबर को। इसके अलावा, मिजोरम में दो फेज में चुनाव होगा। 7 नवंबर और 3 दिसंबर को।

कब कहां वोटिंग

  • मिजोरम- 7 नवंबर
  • छत्तीसगढ़- पहला चरण 7 नवंबर और दूसरा चरण 17 नवंबर को 
  • मध्यप्रदेश- 17 नवंबर 
  • राजस्थान- 23 नवंबर 
  • तेलंगाना- 30 नवंबर
  • नतीजे- 3 दिसंबर

5 राज्यों में 60.2 लाख वोटर पहली बार डालेंगे वोट

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन राज्यों में कुल 16.14 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!