Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

आम आदमी को एक और झटका, फिर महंगा हुआ घरेलू एलपीजी सिलेंडर, फरवरी में तीसरी बार बढ़े दाम

खबरगुरु (नई दिल्ली) 25 फरवरी। रसोई गैस का सिलेंडर (LPG) के दाम फिर बढ़ गए हैं। IOC ने फरवरी में 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम फरवरी में तीसरी बार बढ़ाए हैं। इसके पहले 4 फरवरी और 14 फरवरी को दाम बढ़ाए गए थे। 25 फरवरी को घरेलू रसोई गैस के काम 25 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए गए।

फरवरी में तीसरी बार बढ़ाए गए दाम
आपको बता दें कि इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इसके पहले 4 फरवरी और 14 फरवरी को दाम बढ़ाए गए थे। आज एक बार फिर इसके दाम 769 रुपये से बढ़ाकर 794 रुपये कर दिया गया है। आज से दिल्ली में LPG सिलेंडर का रेट 794 रुपये हो गया है, यानी सिर्फ फरवरी में LPG सिलेंडर के दाम 100 रुपये बढ़ चुके हैं। एलपीजी की कीमतों में वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब भारत में पेट्रोल की कीमतें अबतक के उच्चतम स्तर को छू रही है। जनवरी से लगातार हो रही कीमतों में वृद्धि के बाद कुछ राज्यों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपए पहुंच गई है। विपक्ष इस पर लगातार हंगामा कर रहा है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!