Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

देवास: चलती बाइक पर वीडियो बना रहे फॉरेस्ट गार्ड की गोली मारकर हत्या, वीडियो मोबाइल में कैद

खबरगुरु (देवास) 5 फरवरी। देवास जिले के पुंजापुरा रेंज के रतनपुर जंगल में बीट गार्ड की शिकारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। देर रात गार्ड मदनलाल वर्मा का खून से लथपथ शव पुंजापुरा वनपरि क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 532 में छोटी तलाई के पास मिला है।

साथी कर्मचारियों के अनुसार वन रक्षक कल दिन में 11 बजे अपनी बीट में भ्रमण करने गया था। देर शाम नही लौटने पर उनके माेबाइल पर बीट गार्ड हरिश परमार ने काॅल किया, लेकिन वह बंद था। रेंजर व पुलिस ने सर्चिंग के दौरान बाइक के पास मदनलाल की लाश पड़ी मिली।

शिकारियों को जंगल में देख किया पीछा, शिकारी की गोली से मौके पर हुई मौत

52 साल के बीट गार्ड मदनलाल वर्मा ने गुरुवार दोपहर जब शिकारियों को जंगल में देखा तो उनका बाइक से पीछा किया। वह चलती बाइक से ही उनका वीडियो बनाने लगा और सरेंडर करने के लिए कहा। जवाब में शिकारी ने बंदूक से किया फायर। छाती में छर्रे लगने से बाइक से गिर पड़े और कहराने लगे। और वहीं तडपकर जान गवाई। शिकारियों का पीछा करने से लेकर उनकी मौत तक का वीडियो उनके मोबाइल में कैद हो गया।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!