Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

जावरा में मकान तोड़ने के दौरान पास के मकान का गिरा छज्जा, दो की मौत

खबरगुरु (रतलाम) 25 फरवरी। रतलाम जिले के जावरा नगर में लक्ष्मी बाई मार्ग पर गुरुवार सुबह एक जर्जर मकान तोड़ने के दौरान पड़ोस के मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जिसमे एक महिला शामिल है। दो बच्चे भी घायल हुए है, जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

हादसे के पहले का फोटो
हादसे के ठीक बाद का फोटो

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना  गुरुवार सुबह की है। गुरेल वाली मस्जिद के पास एक जर्जर मकान को तोड़ने का काम किया जा रहा था। इस दौरान पास वाले मकान का छज्जा गिर गया। छज्जे के मलबे में दबने से मंजूबाई पत्नी दिनेश झोड़ियां (25) निवासी ग्राम कागलीखोड़ा थाना बाजना और उसके छोटे भाई पंकज पुत्र गौतम पारगी (19) निवासी ग्राम मातर थाना सैलाना की मौत हो गई। वहीं हादसे में मंजू बाई की 4 वर्षीय बेटी पिंका तथा 1 वर्षीय बेटी शिवानी घायल हो गई। दोनों बच्चियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!