Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

इंदौर: ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा में घोड़े को भाजपाई रंग में रंगा, पशु क्रूरता का मामला दर्ज

खबरगुरु (इंदौर) 20 अगस्त। इंदौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया था। इस यात्रा में समर्थकों के साथ एक घोड़ा भी नजर आ रहा था, जोकि भगवा रंग से रंगा गया था, इसे लेकर अब नया विवाद पैदा हो गया। इसको लेकर इंदौर के एक थाने में पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है।
घोड़ा पूरी तरह से भाजपाई रंग में रंगा था। उसके ऊपर कमल भी बनाया गया था। लोगों ने घोड़े की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।

[box type=”shadow”]

मामले में पीपुल्स फॉर एनीमल ने विरोध दर्ज किया है

घोड़ा छावनी क्षेत्र के एक स्वागत द्वार के पास था। बताया जा रहा है कि भाजपा के पूर्व पार्षद रामदास गर्ग ने इसे बुलवाया था, घोड़े को भाजपाई रंग में रंगा देखकर लोगों को यह पसंद नहीं आया। मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मेनका गांधी का एनजीओ पीपुल फाॅर एनीमल्स हरकत में आया और उसने इसका विरोध किया है।
पीपल्स फॉर एनिमल के स्थानीय प्रतिनिधियों का कहना है कि यह पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 का उल्लंघन है। ऐसा करने वालों और यात्रा संचालकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

[/box]
Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!