Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: दीपावली पर्व के मद्देनजर 24 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव, आज से लागू होगी नई व्यवस्था

🔴 त्योहारों के बीच बाजारों में बढ़ रही भीड़भाड़ को देखते हुए लिया फैसला

खबरगुरु (रतलाम) 21 अक्टूबर। दीपावली पर्व के मद्देनजर रतलाम में आज से यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के माणक चौक स्थित लक्ष्मी मंदिर गली और घास बाजार-भुट्टा बाजार गली को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। त्योहारों के बीच बाजारों में बढ़ रही भीड़भाड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

डालूमोदी बाजार से न्यू क्लाथ मार्केट, घास बाजार, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनों के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।

रानीजी का मंदिर से गणेश देवरी, नीमचौक, डालूमोदी बाजार, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।

ट्रैफिक की यह व्यवस्था 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक लागू रहेगी।

नो व्हीकल जोन

  • हमदर्द मेडिकल से महालक्ष्मी मंदिर माणकचौक थाना और नोलाईपूरा और जाने वाला मार्ग
  • जमुनालाल स्वीट्स से माणकचौक ,साहू बावड़ी, घास बाजार और भुट्टा गली तक का मार्ग

[box type=”shadow” ]

यहां रहेगी दो पहिया व चार पहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था

  • धनजी बाई के नौहरे में दोपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
  • ईदगाह के पास सुथारो का वास में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
  • आजाद चौक में चांदनी चौक क्षेत्र की दो पहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था
  • आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज के सामने फोर व्हीलर वाहन पार्किंग व्यवस्था
  • डॉ देवी सिंह की गली में टू व्हीलर पार्किंग व्यवस्था
  • सैलाना बस स्टैंड के पास मिशन कंपाउंड में टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

[/box]

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!