Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

MP: लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ, सीएम ने खुद भरा एक महिला का फार्म

MP: लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ, सीएम ने खुद भरा एक महिला का फार्म

🔴 25 मार्च से 20 अप्रैल तक भरे जाएंगे फॉर्म

खबरगुरु (भोपाल) 5 मार्च। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज अपने जन्‍मदिन पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी। राजधानी के जंबूरी मैदान से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना विधिवत लांच की गई। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अलग-अलग जिलों से 1 लाख महिलाएं पहुंची हैं। सीएम ने पहली आवेदिका कविता का फॉर्म भरवाया। इस योजना के जरिए महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। 25 मार्च से 20 अप्रैल तक फॉर्म भरे जाएंगे।

सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय शुरू हो रहा है। मेरी बहनें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर हों, ये मेरे ह्रदय की तड़प थी, इसलिए मैंने लाड़ली बहना योजना बनाई। अब मेरी बहनों को परेशान नहीं होना होगा। जो देश में कभी नहीं हुआ, वो आपके भाई शिवराज ने किया।

सीएम ने कहा कि देश में मां और बेटियों को हमेशा सम्मान रहा है। हमारे जितने देवता है, उनके पहले देवी का नाम लेना पड़ता है। महिलाएं कई बार भेदभाव का शिकार हो जाती है। बेटियां होने पर मां और परिवार का चेहरा उतर जाता है। यह सब देखकर बहुत पीड़ा होती थी। बेटा और बेटी दोनों बराबर है। पहली बार मैंने कन्या विवाह योजना बनाई। सीएम ने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार ने हमारी योजनाएं बंद कर दी थी। शादी होने के बाद पैसे नहीं दिये। इसके अलावा कई योजनाएं कमलनाथ ने बंद कर दी थी।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!