Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: दो मंजिला मकान भरभराकर हुआ जमींदोज, महिला मलबे में दबी

🔴 महिला को मलबे से निकाला और पहुंचाया अस्पताल

खबरगुरु (रतलाम) 5 मार्च।  रतलाम के सुभाष नगर में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज के पास हादसा हो गया है। यहां दो मंजिला मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। मकान में रहने वाली महिला मलबे में दब गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गनीमत यह रही कि महिला को ज्यादा चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई।समय पर घायल महिला को मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

घटना रविवार सुबह तकरीबन 5 बजे की है। डायल 100 को सूचना मिली थी कि सुभाष नगर रेलवे ब्रिज के पास दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया है। इसमें कुछ लोगों के दबे होने की भी संभावना है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे में दबी महिला भूरी पिता कानजी नायक को बाहर निकाला। तुरंत ही उसे अस्पताल पहुंचाया।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!