Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: देर रात सड़क हादसा, कार-मैजिक की जोरदार टक्कर के बाद कार बनी आग का गोला

🔴 दुर्घटना में नही हुई कोई जनहानि

खबरगुरु (रतलाम) 30 जनवरी। रविवार देर रात फोरलेन पर सड़क हादसा हो गया। कार और मैजिक की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात ग्यारह बजे के लगभग की है। नयागांव-लेबड़ फोरलेन पर सिमलादा के पास कार और मैजिक में टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद कार में आग लग गयी। कुछ देर में आग ने कार को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। कार में गैस किट लगी हुई थी। कार की लपटे दूर से ही दिखाई दे रही थी। आग की लपटें देख आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे थे। मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बिरमावल पुलिस चौकी प्रभारी लोकेन्द्रसिंह मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद दोनों गाड़ियों के चालक मौके पर नहीं मिले। कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ जिसे पुलिस ने व्यवस्थित करवा लिया। पुलिस कार वाहन के मालिकों की जानकारी जुटा रही है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!