Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

लाडली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल-विधायक चेतन्य काश्यप, देखें वीडियो

🔴  भाजपा प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों और कार्य को बताया

खबरगुरु (रतलाम) 24 मार्च। लाडली लक्ष्मी योजना से बालिकाओं का प्रतिशत बढ़ाने के साथ अब लाडली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने अपनी योजनाओं से मामा के नाम को सार्थक किया है। यह बात रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने प्रदेश भाजपा सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया मंचासीन रहे। संचालक जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने किया, आभार सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने माना।

पत्रकारवार्ता में जानकारी देते विधायक चेतन्य काश्यप

प्रदेश विकसित राज्य बनने की और फिर अग्रसर

विधायक कश्यप ने कहा की मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक, जनकल्याण सहित सभी मापदंडों पर खरी उतरी है। कोरोना काल की विभीषिका के बीच काम संभालने वाली सरकार ने हर वर्ग के विकास की इबारत लिखी है। डेढ साल कांग्रेस के शासनकाल और फिर दो साल कोरोना काल में काम की गति प्रभावित रही, लेकिन अब प्रदेश विकसित राज्य बनने की और फिर अग्रसर है। भाजपा शासनकाल में प्रदेश की जीडीपी दर 3.6 से बढकर 4.8 हो गई हैै। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शनिवार से लाडली बहना योजना का काम शुरू हो रहा है। गुरूवार को नई युवा नीती घोषित हुई है। इससे पहले विकास यात्राओं के माध्यम से प्रदेश में 6541 करोड के भूमि पूजन और 3800 करोड के लोकार्पण हुए है, जो रिकार्ड है।

सरकार ने पेसा एक्ट लागू कर वनवासी समाज को मजबूती दी

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना काल के दौरान पहले खा़द्यान्न का प्रबंध, पहले खा़द्यान्न का प्रबंध, फिर ऑक्सीजन का प्रबंध और इसके बाद रेमडेसिविर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद वैक्सीनेशन का कार्य भी ताकत से कराने में सफल रही है। सरकार ने पेसा एक्ट लागू कर वनवासी समाज को मजबूती दी है। भगवान बिरसा मुंडा जयंती को गौरव दिवस का रूप दिया। युवा नीति से नई पीढ़ी को सशक्त करने की पहल की है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के माध्यम से खेलों को बढ़ावा दिया गया है, वहीं प्रवासी सम्मेलन एवं जी-20 का आयोजन कर प्रदेश ने आर्थिक एवं औद्योगिक गति को तेज करने की पहल की। धार्मिक दृष्टि से उज्जैन में महाकाल लोक का कार्य किया गया और ओंकारेश्वर में आदिशंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना के साथ अन्य धर्मस्थलों को विकसित करने की योजना भी बनाई है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!