Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

Mann Ki Baat: साल 2023 का आज पहला मन की बात कार्यक्रम, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, हमारी रगों में, संस्कृति में है लोकतंत्र-पीएम मोदी

🔴 आदिवासी समाज अपनी परंपराओं को बचाने के लिए हमेशा आतुर- पीएम मोदी

खबरगुरु (नई दिल्ली) 29 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज साल 2023 का आज पहला मन की बात कार्यक्रम किया। इस दौरान अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के पहले एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम भारतीयों को इस बात का गर्व भी है कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी भी है। लोकतंत्र हमारी रगों में हैं, हमारी संस्कृति में है।

पीएम मोदी ने कहा कि आदिवासी जीवन शहर के जीवन से अलग है, इसकी अपनी चुनौतियां भी हैं। आदिवासी समाज अपनी परंपराओं को बचाने के लिए हमेशा आतुर रहता है। टोटो, हो, कुई, कुवी और मांडा जैसी आदिवासी भाषाओं पर काम करने वाली कई महान हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिल चुके हैं। यह गर्व की बात है।

मन की बात का 100वां एपिसोड अप्रैल महीने में

मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड अप्रैल महीने में होना है। इस एपिसोड के लिए केंद्र सरकार ने लोगो (Logo) और जिंगल (Jingle) बनाने का कॉम्पिटिशन रखा है। ये कॉम्टीशन 18 जनवरी से शुरू हो चुका है, जिसके लिए लोग अपने बनाए लोगो और जिंगल को सब्मिट कर रहे हैं। सब्मिट करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप mygov.in पर आसानी से अप्लाई कर सब्मिट कर सकते हैं।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!