Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

शादी में दाल-बाफले-लड्डू : 250 से ज्यादा हो गए बीमार, 28 मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती :
सैलाना से बदनावर गई थी बारात

शादी में दाल-बाफले-लड्डू : 250 से ज्यादा हो गए बीमार, 28 मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती :सैलाना से बदनावर गई थी बारात

खबरगुरु (रतलाम) 3 मई। रतलाम के सैलाना से बदनावर के ग्राम धमाना शादी समारोह में दाल बाफले लड्डू खाने के बाद लोग बीमार हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां इलाज चल रहा है। वहीं, 14 मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद बड़नगर रेफर किया गया। 28 मरीजों को रतलाम के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रतलाम के सैलाना से बदनावर के धमाना गई बारात में दाल-बाफले, लड्डू खाने से 250 से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं। मरीजों को बदनावर के अलावा रतलाम मेडिकल कॉलेज में भी भर्ती करवाया गया है। रतलाम मेडिकल कॉलेज में 28 मरीजों को भर्ती करवाया गया है जिनमें 3 बच्चे भी शामिल है। सभी की हालत में सुधार है।  सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल चल रही है। फूड पॉइजनिंग की घटना का पता चलते ही हड़ताल पर गए सभी डॉक्टर बीमार लोगों का इलाज करने के लिए पहुंच गए।

धमाना गांव के डूंगर सिंह के यहां शादी समारोह था। शादी में दाल बाफले और लड्डू बनाए गए थे जिसे खाने के बाद अचानक मेहमानों की तबीयत बिगड़ी और उन्हें उल्टियां होने लगी थी। फूड प्वाइजनिंग के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिन लोगों ने लड्डू खाए हैं उनकी तबीयत एकदम से बिगड़ी है। लड्डू के लिए मावा रतलाम से मंगाया गया था। संभावना जताई जा रही है की मावे में खराबी के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ी हो। प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी समारोह में बनाए गए लड्डू को जांच के लिए जब्त किया गया है।अब यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इस क्यों हुआ है। फिलहाल भर्ती सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है। किसी के गंभीर होने की खबर नहीं है।

मेडिकल कॉलेज में 28 मरीजों को भर्ती किया गया है। फूड प्वाइजनिंग का मामला है। फिलहाल कोई गंभीर नहीं है। सभी का उपचार किया जा रहा है।

डॉ. जितेंद्र गुप्ता

डीन-रतलाम मेडिकल कॉलेज

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!