Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल: 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 राज्य मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार

डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल: 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 राज्य मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार

खबरगुरू (भोपाल) 25 दिसंबर। डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज हो गया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने  भोपाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। रतलाम जिले को 10 वर्ष बाद मंत्रिमंडल में स्थान मिला। विधायक चेतन्य काश्यप के कैबिनेट मंत्री बनते ही रतलाम में जश्न मना। बेदाग छवि के कारण काश्यप को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है।

ये है कैबीनेट मंत्री

चेतन काश्यप, विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, पहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, राव उदय प्रताप सिंह, संपतिया उइके, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नागर सिंह चौहान, नारायण सिंह कुशवाह, प्रद्युमन सिंह तोमर, राकेश शुक्ला और इंदर सिंह परमार को कैबीनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

ये है 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 राज्य मंत्री

कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल और नारायण सिंह पवार ने राज्य मंत्री स्वत्रंत प्रभार की शपथ ली। नरेश शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागड़ी, राधा सिंह और दिलीप अहिरवार को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

कुल 18 नेताओं ने कैबिनेट, 6 ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली ।

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वी.डी. शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

शपथ विधि का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया। 

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!