Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : विधायक चेतन्य काश्यप समेत 18 से 22 विधायक आज ले सकते है शपथ, सुबह 9 बजे राज्यपाल से मिलेंगे सीएम मोहन यादव

रतलाम : विधायक चेतन्य काश्यप समेत 18 से 22 विधायक आज ले सकते है शपथ, सुबह 9 बजे राज्यपाल से मिलेंगे सीएम मोहन यादव

खबरगुरू (रतलाम) 25 दिसंबर। डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज होगा। दिल्ली में हाईकमान के साथ चर्चा के बाद 18 से 22 मंत्री बनाए जा सकते है। इसके लिए फायनल लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। मंत्रीमंडल के पहले विस्तार में लोकसभा चुनाव को दृष्टि में रखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से 18 से 22 से मंत्री आज शपथ ले सकते है। इसमें कुछ नए चेहरों के साथ पूर्व मंत्रियों को भी मौका मिल सकता है।  इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप को मंत्रीमंडल में शामिल करने की बात सामने आ रही है।

मुख्यमंत्री यादव सोमवार सुबह 9 बजे राज्यपाल से मिलने पहुंचेंगे। डॉ. मोहन यादव शपथ लेने वाले विधायकों के नाम राज्यपाल को सौंपेंगे । सूत्रो की माने तो 18 से 22 विधायक आज शपथ ले सकते है। इनमें कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी, चेतन्य काश्यप , प्रहलाद पटेल, गोविंद सिंह राजपूत, ऊषा ठाकुर, विश्वास सारंग, रीति पाठक, राकेश शुक्ला, रामेश्वर शर्मा, संपतिया उईके शामिल हो सकते है। मुख्यमंत्री यादव मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह से पहले इंदौर जाएंगे। जहां वे कनकेश्वरी धाम परिसर में हुकुमचंद मिल के मजदूरों के बकाया भुगतान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे भोपाल लौटेंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री शनिवार शाम को ही दिल्ली पहुंच गए थे। रविवार को उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर मंत्रिमंडल फायनल लिस्ट भी तैयार कर ली है। शासन स्तर पर भी शपथ समारोह की तैयारी की जा रही है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन में होगा और यह दोपहर में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सोमवार को सुबह राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलने पहुंचेंगे और शपथ लेने वाले विधायकों कि सूची सौंपेंगे।

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!