खबरगुरू (भोपाल) 24 दिसंबर। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल का पहला विस्तार सोमवार दोपहर को हो सकता है। इसमें 15 से 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें कुछ नए चेहरों के साथ पूर्व मंत्रियों को भी मौका मिल सकता है। सूत्रों की माने तो दो दिनों में सीएम दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ मंत्रीमंडल की लिस्ट फायनल कर चुके है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मुलाकात की। इससे पहले सीएम यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके निवास पर मुलाकात करने पहुंचे थे।
सीएम डॉ. मोहन यादव आज भोपाल लौटेंगे और देर रात राज्यपाल से मुलाकात कर सकते है। संभावना जताई जा रही है कि कल सोमवार दोपहर 3 बजे सोमवार दोपहर शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो सकता है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के अलावा दो उपमुख्यमंत्री है।