Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

MP: 500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 30 हजार रुपए है वेतन, कम्प्यूटर में डीसीए/ पीजीडीसीए अनिवार्य

खबरगुरु (भोपाल) 21 अक्टूबर। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना- राज्य शहरी आजीविका मिशन के तहत भर्ती निकाली है। संविदा आधार पर नौकरी में सिटी मिशन मैनेजर के 69 और सामुदायिक संगठक के 460 पद हैं। तकनीकी विशेषज्ञ के लिए 30 हजार व सामुदायिक संगठक के लिए 12 हजार मासिक वेतन निर्धारित किया गया है। दोनों पदों के लिए परीक्षा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर व सतना जिले में आयोजित होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तय की गई है। आवेदन www.mponline.gov.in पोर्टल पर करना है। इसकी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।

[box type=”shadow” ]

यह है शैक्षणिक

योग्यता सिटी मिशन मैनेजर पद के लिए- मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) या मास्टर ऑफ आर्ट्स एमए अर्थशास्त्र/समाजशास्त्र या मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) व तीनों शैक्षणिक योग्यता में से किसी एक के साथ मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर में डीसीए/ पीजीडीसीए अनिवार्य है।

यह है आयु सीमा

तकनीकी विशेषज्ञ (सिटी मिशन मैनेजर) के पद के न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष एवं सामुदायिक संगठक के पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है। आरक्षित संवर्गों/ महिला आवेदकों को सामान्य प्रशासन के नियमानुसार 5 वर्ष की छूट है। वहीं, दिव्यांगों को भी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2021 से होगी।

यह है अंतिम तिथि और आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2021 है। इच्छुक उम्मीदवार www.mponline.gov.in पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। [/box]

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!