Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

🔴  साढ़े सात घंटे में रानी कमलापति से नई दिल्ली पहुंचेगी

खबरगुरु (भोपाल) 1 अप्रैल। मध्य प्रदेश को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे देश की 11वीं और मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना की। रानी कमलापति स्टेशन पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अगवानी की।

भारतीय रेल आधुनिक हुई

प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश को आज पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है। इससे आम लोगों, नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए दिल्ली आना-जाना आसान होगा। पहले रेलवे स्टेशन पर रुकना सजा जैसा लगता था। ट्रेन भी कई घंटे लेट चलाते थे। आज ये शिकायतें कम हो रही हैं। आज भारतीय रेल बहुत अधिक आधुनिक हुई है।

आजादी के बाद भारत को बहुत बड़ा रेलवे नेटवर्क बना बनाया मिला था। तब की सरकारें चाहती थी, तो बहुत तेजी से रेलवे को आधुनिक बना सकती थीं। लेकिन, राजनीतिक स्वार्थ के लिए रेलवे के विकास को बलि चढ़ा दिया।

PM मोदी ने इंदौर मंदिर हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी

भाषण देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, सबसे पहले मैं इंदौर मंदिर हादसे पर अपना दुख व्यक्त करता हूं इस हादसे में जो लोग असमय हमें छोड़ गए, उन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं, उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

सप्ताह में छह दिन चलेगी

वंदे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन तक जाएगी। यह सप्ताह में छह दिन चलेगी। शनिवार को इसका संचालन नहीं होगा। शनिवार को इसके मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति से सुबह साढ़े पांच बजे चलेगी और करीब साढ़े सात घंटे में नई दिल्ली पहुंचेगी।

ये रहेगा शेड्यूल

  • रानी कमलापति स्टेशन – सुबह 5.55 बजे प्रस्थान
  • आगरा स्टेशन- सुबह 11.40-11.45 बजे – 5 मिनट हॉल्ट
  • नई दिल्ली स्टेशन- दोपहर 1.45 आगमन
  • नई दिल्ली स्टेशन- दोपहर 2.45 बजे – प्रस्थान
  • आगरा स्टेशन- शाम 4.45-4.40 बजे- हॉल्ट 5 मिनट
  • रानी कमलापति स्टेशन- रात 10.35 बजे आगमन
Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!