Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: भाटो का वास में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी अकबर घोसी के पैर पर पुलिस ने मारी गोली

खबरगुरु (रतलाम) 24 जनवरी। शहर में 3 दिन पहले सट्टे के विवाद में भाटो का वास स्थित दुकान पर फायरिंग करने के मामले में फरार तीनों आरोपियों को रतलाम पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया था। नागदा ले जाने के दौरान पिपलौदा से जावरा के बीच मुख्य आरोपी अकबर घोसी ने पेशाब करने के लिए गाड़ी रुकवाई और जीप में मौजूद पुलिस जवान की मशीनगन लेकर भागने लगा। पुलिस के द्वारा अकबर घोसी को रोकने के लिए उसके पैर पर गोली चलाई गई। जिससे अकबर घायल हो गया।

घायल अकबर

घायल अकबर को जावरा के अस्पताल में ले जाया गया है। एसपी गौरव तिवारी भी मौके पर पहुचे है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने हथियार नागदा में रखे जाने की बात कही है।

यह था मामला
सट्टा संचालन में हफ्ता वसूली के लिए अकबर हुसैन ने अपनेे साथियो के साथ 21 जनवरी को भाटों का वास में सोहनलाल की दुकान में फायरिंग की थी। इसके बाद प्रशासन ने आरोपियों के मकान तोड़ने जमीदोज किये थे। आरोपियों के मकान तोड़ने की कार्रवाई 2 दिनों तक चली थी। आरोपियों पर 10 हजार का इनाम भी रखा गया था।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!