Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

केन्द्र सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन, श्रम संगठन की संयुक्त समिति ने बुलंद की आवाज

केन्द्र सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन, श्रम संगठन की संयुक्त समिति ने बुलंद की आवाज

खबरगुरू (रतलाम) 16 फरवरी। श्रम संगठन की संयुक्त समिति द्वारा केन्द्र सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक गुलाब चक्कर ओल्ड कलेक्टोरेट में धरना प्रदर्शन नारेबाजी की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मनोहर बारोठ, पोस्टल एंप्लॉइज यूनियन के आई एल पुरोहित, सीटू के एम एल नागावत पेंसेनर्स संघ के कीर्ति शर्मा, गीतादेवी राठौर, आशा ऊषा संघ की मीनाक्षी शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ की कृष्णा सोनगरा , जनवादी लेखक मंच के रणजीत सिंह सहित विभिन्न ट्रेड यूनियन साथी उपस्थित थे।

जानकारी देते हुए अभिषेक जैन अध्यक्ष एम आर यूनियन ने बताया कि सभा को संबोधित करते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार द्धारा दमनकारी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में आज संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन अयोजित किया गया, सरकार की श्रम विरोधी नीतियों से श्रमिक जगत रोष व्याप्त है, किसानों के खिलाफ दमनकारी नीतियों से ऐसा लग रहा है जैसे हम देश में अपनो के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं।

इस अवसर पर यूनियन महा मंत्री मनोहर बारोठ ने कहा कि वर्तमान में देश में लगातार एन पी एस के विरोध केंद्रीय व राज्य सरकारों के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है, केद्र सरकार द्वारा हर क्षेत्र में अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है, नए रोजगार का अभाव है, मंहगाई चरम पर है इसी वजह से आज समस्त श्रम संगठन संयुक्त रूप से विरोध कर रहे हैं।

सभा को बैंक पेंशनर्स संघ के नरेंद्र जोशी, एम आर संघ के स्नेहिल मोघे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जैनेंद्र द्शोत्तर, संजय व्यास, विजय सिंह, हरीश जोशी प्रदीप यादव, मनोज असाटी, सहित बड़ी संख्या में आशा ऊषा , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!