Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

विधानसभा चुनाव परिणाम 2023: रतलाम में खिला कमल, पांच में चार सीटों पर भाजपा का कब्जा

विधानसभा चुनाव परिणाम 2023: रतलाम में खिला कमल, पांच में चार सीटों पर भाजपा का कब्जा

खबरगुरू (रतलाम) 3 दिसंबर । रतलाम जिले में पांच विधानसभा सीटों पर मतगणना का कार्य पूर्ण हो चुका है। रतलाम में पांच विधानसभा में से चार पर भाजपा ने परचम लहराया है। रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण, जावरा आलोट में भाजपा के प्रत्याशियों ने अपनी जीत दर्ज की है वहीं सैलाना में भारतीय आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार ने भाजपा-कांग्रेस को पछाड़ जीत दर्ज की है। पांचो विधानसभा सीटों पर 40 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से 27 उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाए हैं। रतलाम शहर भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने जीत के बाद गाजे बाजे के साथ एक जीप पर सवार होकर रैली निकाली। इसमें बीजेपी समर्थक और कार्यकर्ता नाचते और झूमते नजर आए।

रतलाम जिले की पांचो विधानसभा की अपडेट

रतलाम शहर 220

रतलाम शहर में भाजपा के चेतन्य काश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा को हराकर 60 हजार 708 मतों से हराया है। चेतन्य काश्यप को कुल 109656 वोट मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा को कुल 48849 मत मिले है।

रतलाम ग्रामीण-219

विधानसभा रतलाम ग्रामीण में भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर को 102968 वोट मिले, यहां कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोरे को 68644 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी ने 34 हजार 324 मतों से जीत दर्ज की है।

सैलाना – 221

सैलाना विधानसभा क्षेत्र में चौंकाने वाले परिणाम आए हैं। यहां पर भारतीय आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी कमलेश डोडियार ने भाजपा और कांग्रेस राष्ट्रीय दलों को मात देते हुए अपनी जीत दर्ज की है। कमलेश डोडिया ने 71 हजार 219 मत प्राप्त किए हैं यहां भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल को 41 हजार 584 वोट मिले हैं तो कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत को 66 हजार 601 मत मिले हैं। सैलाना में कमलेश डोडिया ने 4 हजार 618 वोट से जीत दर्ज की है।

जावरा-222

जावरा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने 26 हजार 21 मतो से विजय प्राप्त की है। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी के खाते में अब तक 65 हजार 998 वोट मिले है और निर्दलिय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर 40 हजार 766 मत प्राप्त कर पाए है।

आलोट – 223

आलोट सीट पर भाजपा के प्रत्याशी चिंतामणि मालवीय ने 68 हजार 884 मतों से जीत दर्ज की है। यहां चिंतामणि मालवीय को 1लाख 6 हजार 762 मत मिले हैं , कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चावला 33 हजार 565 तथा निर्दलीय प्रत्याशी प्रेमचंद्र गुड्डू को 37 हजार 878 वोट मिले है।

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!