Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया ने किया ध्वजारोहण

🔴 स्कूली विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत

खबरगुरु (रतलाम) 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह रतलाम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड पर आयोजित हुआ। जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया मुख्य अतिथि ने समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

स्कूली विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भदोरिया द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। जीप में उनके साथ कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार थे। [box type=”shadow” ] टुकड़ियों ने किया मार्च पास्ट कार्यक्रम में एसएएफ, जिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड, एनसीसी आदि टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया, हर्ष फायर किया गया। शांति एवं समृद्धि के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए। राष्ट्रगान तथा मध्यप्रदेश गान हुआ। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, योग प्रदर्शन किया गया। लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री भदोरिया द्वारा रतलाम के लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी शाल-श्रीफल द्वारा किया गया। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की यशोदा कुंवर राजावत को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आदिम जाति कल्याण विभाग में कार्यरत खेल अनुदेशक चंद्रशेखर लश्करी को भी सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी यशोदा कुंवर राजावत सहायक वर्ग 3 जिला रतलाम PFMS पर श्रेष्ठ कार्य और पूरे मध्यप्रदेश में महिला बाल विकास के लिपिकों को सहयोग करने के लिए सम्मानित किया गया। अजय सिंह सेंगर (सहायक वर्ग-3) द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 में रतलाम जिले में पहली बार कम्युनिकेशन का कार्य ऑन लाईन गूगलशीट के माध्यम से संपादित किया गया। इसमें कम्युनिकेशन का पूरा खाका तैयार करना, मोबाईल द्वारा कम्युनिकेशन के मैसेज तैयार किये गये, प्रशिक्षण की योजना तैयार की गई, गूगल शीट तैयार कर कम्युनिकेशन की जानकारी को त्वरित जिला निर्वाचन अधिकारी रतलाम एवं निर्वावन आयोग भोपाल प्रेषित करना आदि निर्वाचन का कार्य संपादित किया गया। इसके लिए कलेक्टर ने कार्य की प्रशंसा भी की। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर तथा डॉ. पूर्णिमा शर्मा द्वारा किया गया। [/box]

स्कूली विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भदोरिया द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। जीप में उनके साथ कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार थे।

[box type=”shadow” ]

टुकड़ियों ने किया मार्च पास्ट

कार्यक्रम में एसएएफ, जिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड, एनसीसी आदि टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया, हर्ष फायर किया गया। शांति एवं समृद्धि के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए। राष्ट्रगान तथा मध्यप्रदेश गान हुआ। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, योग प्रदर्शन किया गया।

लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान

मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री भदोरिया द्वारा रतलाम के लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी शाल-श्रीफल द्वारा किया गया। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की यशोदा कुंवर राजावत को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आदिम जाति कल्याण विभाग में कार्यरत खेल अनुदेशक चंद्रशेखर लश्करी को भी सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी यशोदा कुंवर राजावत सहायक वर्ग 3 जिला रतलाम PFMS पर श्रेष्ठ कार्य और पूरे मध्यप्रदेश में महिला बाल विकास के लिपिकों को सहयोग करने के लिए सम्मानित किया गया।

अजय सिंह सेंगर (सहायक वर्ग-3) द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 में रतलाम जिले में पहली बार कम्युनिकेशन का कार्य ऑन लाईन गूगलशीट के माध्यम से संपादित किया गया। इसमें कम्युनिकेशन का पूरा खाका तैयार करना, मोबाईल द्वारा कम्युनिकेशन के मैसेज तैयार किये गये, प्रशिक्षण की योजना तैयार की गई, गूगल शीट तैयार कर कम्युनिकेशन की जानकारी को त्वरित जिला निर्वाचन अधिकारी रतलाम एवं निर्वावन आयोग भोपाल प्रेषित करना आदि निर्वाचन का कार्य संपादित किया गया। इसके लिए कलेक्टर ने कार्य की प्रशंसा भी की।

कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर तथा डॉ. पूर्णिमा शर्मा द्वारा किया गया।

[/box]

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!