Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: शहर विधायक चेतन्य काश्यप की तबीयत अचानक बिगड़ी, इंदौर रैफर

खबरगुरु (रतलाम) 25 जुलाई। शहर विधायक चेतन्य काश्यप की तबियत सोमवार शाम अचानक बिगड़ने लगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक चेतन कश्यप को माइनर अटैक आया था उसके बाद स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक परीक्षण के बाद उन्हें इंदौर रैफर किया गया है। फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक काश्यप को माइनर अटैक आना बताया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान चोट आने के बाद उन्हें वेद व्यास कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया था। यहाँ ecg के बाद में उन्हें हार्ट से संबंधित समस्या बताई गई थी। एहतियातन उन्हें इंदौर के अस्पताल में रेफर किया गया। बताया जा रहा है विधायक चेतन कश्यप की तबीयत ठीक है। जैसे ही यह खबर रतलाम की जनता तक पहुंची सभी सोशल मीडिया पर उनके स्वस्थ होने की कामना करने लगे।

सोमवार को शहर विधायक काश्यप रतलाम के करमदी स्थित कर्मेश्वर महादेव मंदिर में विशाल शिवलिंग अनावरण समारोह में गए थे। वहां पर उनका पैर फिसल गया था। बारिश और चिकनाई के चलते ऐसा हुआ था। पैर फिसलने के कारण उन्हें चोट आई थी। उसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई थी। तबीयत बिगड़ती देख उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!