Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: 246 स्वंय-सहायता समूहों को 3 करोड 61 लाख का ऋण वितरित

खबरगुरु (रतलाम) 1 अक्टूबर। जन कल्याण एवं सुराज अभियान अंतर्गत शुक्रवार को रतलाम के जिला पंचायत सभागृह में कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वय सहायता समूह को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया। स्वय सहायता समूहों को बैक ऋण वितरण किया। इसमें जिलें में कुल 246 स्वंय-सहायता समूहों को 3 करोड 61 लाख की राशि का ऋण वितरित किया गया। कार्यक्रम को टेलीविजन एंव वेब लिंक के माध्यम से जिले के समस्त विकासखण्डों एंव ग्रामों मे स्ंवय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लाईव देखा गया।

चेक वितरित करते अतिथि
[box type=”shadow” ]

महिलाओं में बढ़ रही है आत्मनिर्भरता

आजीविका मिशन के हिमांशु शुक्ला ने अतिथियों को बताया कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नेतृत्व में महिलाएं काफी सक्षम हो चुकी है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और खुद ही अपना मुकाम तय कर रही हैं। महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है। श्री शुक्ला ने बताया कि सितंबर माह के डाटा के अनुसार यह ऋण राशि प्रदान की गई हैं। [/box]

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रतलाम ग्रामीण विधायक दिलिप मकवाना, जिला पंचायत प्रधान प्रमेश मईडा, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, स्टेट बैंक ऑफ इडिया के क्षेत्रिय प्रबंधक अरूण कुमार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम जमुना भिडे उपस्थित रहें।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!