Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : शराब के नशे में टाॅवर पर चढ़ा व्यक्ति पैर फिसलने से गिरा, हुई मौत

खबरगुरु (रतलाम) 1 अप्रैल। रतलाम के धानासुता गांव में एक व्यक्ति शराब के नशे में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। जैसे ही पुलिस को खबर लगी। पुलिस और स्थानिय लोगो ने उसे निचे उतारने को प्रयास किया जिसमें उसका पैर फिसल गया। और गिरने से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजू मालवीय पिता भेरूलाल मालवीय (40) है। बुधवार शाम को राजू नशे की हालत में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था। घटना की सूचना पर बिलपांक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने राजू मालवीय को नीचे उतारने का प्रयास किया। इस दौरान  राजू का पैर फिसल गया। वह टाॅवर से नीचे गिर गया। हादसे के बाद राजू को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरूवार सुबह सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद पुलिस ने दाह संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!