Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: 24 घंटे में बरसा करीब 3 इंच पानी, अब तक 25 इंच से अधिक वर्षा, जिला गत वर्ष और सामान्य बारिश से आगे

खबरगुरु (रतलाम) 20 अगस्त। रतलाम में बारिश का दौर शुक्रवार सुबह को भी बदस्तूर जारी है। यहां बीते 24 घंटों के दौरान 3 इंच के करीब बारिश दर्ज की जा चुकी है। जारी मानसून सत्र के दौरान जिले में 20 अगस्त की सुबह 8.00 बजे तक करीब 650 मिलीमीटर (25 इंच से अधिक) वर्षा दर्ज की गई है। रतलाम जिले में बुधवार से शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी है। शुक्रवार सुबह रतलाम शहर में तेज बारिश की वजह से शहर के न्यू रोड़, दो बत्ती क्षेत्र , चौमुखी पुल क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई।

जिले में पिछले वर्ष से 5.3 इंच अधिक बारिश दर्ज

जिला अब गत वर्ष और सामान्य बारिश से आगे निकल गया है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अगस्त की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान आलोट में 41 मिलीमीटर, जावरा में 59 मिलीमीटर, ताल में 37 मिलीमीटर, पिपलौदा में 37 मिलीमीटर, बाजना में 23 मिलीमीटर, रतलाम में 74 मिलीमीटर, रावटी में 35.4 तथा सैलाना में 39 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पिछले वर्ष आज दिनांक तक जिले में कुल 514.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में पिछले वर्ष से 5.3 इंच अधिक बारिश दर्ज की गई।

 

[box type=”shadow”]

जिले में 1 जून से अब तक कहां कितनी बारिश

भू- अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक आलोट तहसील में 651 मिमी, जावरा तहसील में 875 मिमी, ताल तहसील में 817 मिमी, पिपलौदा तहसील में 530 मिमी, बाजना तहसील में 477 मिमी, रतलाम में 594, रावटी तहसील में 548 मिमी और सैलाना तहसील में 700 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब तक हुई बारिश में जावरा 34.44 इंच के साथ सबसे आगे पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर ताल 32.5 इंच के साथ बना हुआ है। जिले में सबसे कम बारिश बाजना में महज 18.7 इंच दर्ज की गई है। जिले की औसत वर्षा 22.7 इंच का आंकड़ा पार कर 25.5 हो गई है।

[/box]
Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!