Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : दीपावली पर लौटा माटी के दीयों का दौर, दीपक विक्रेताओं को पोलोग्राउंड में दीपक विक्रय की सुविधा, कलेक्टर ने अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश

खबरगुरु (रतलाम) 26 अक्टूबर। इस दिवाली में भी अपने स्‍थानीय कामगारों का ख्‍याल रखना है। हम जितना अधिक ‘वोकल फॉर लोकल’ होंगे, उतना ही हमारे परिवारों में खुशहाली आएगी। रतलाम जिला मुख्यालय पर माटी के दीपक विक्रेताओं के लिए दीपक विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 

पोलोग्राउंड में दीपक विक्रय की निःशुल्क सुविधा

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि धनतेरस से भाई दूज तक 5 दिन शहर के पोलो ग्राउंड परिसर में माटी के दीपक विक्रेता अपना व्यवसाय कर सकते हैं। उनसे इस दौरान किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। परिसर में जितने विक्रेता चाहे अपना दीपक विक्रय का व्यवसाय कर सकते हैं। कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ने उक्त स्थल पर पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!