Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का निरीक्षण, एट-लेन निर्माण कार्य में कई समस्यों को लेकर ग्रामीणों में है नाराजगी

खबरगुरु (रतलाम) 16 सितंबर। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 16 सितंबर गुरुवार को रतलाम जिले के जावरा में निर्माणाधीन दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने पहुँच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के दौरे के लिए स्थानीय प्रशासन और एनएचएआई ने तैयारियों पूरी कर ली हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हेलीकॉप्टर से 16 सितंबर दोपहर 3 बजे रतलाम जिले की जावरा तहसील पहुँचेंगे। वहाँ पर दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य का अवलोकन करेंगे।
दिल्ली से मुंबई तक करीब एक लाख करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले लगभग 1300 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस वे का 240 किलोमीटर लंबा हिस्सा मध्यप्रदेश के मंदसौर रतलाम और झाबुआ क्षेत्र से होकर गुजर रहा है।

निर्माण कार्य में कई समस्यों को लेकर ग्रामीणों में है नाराजगी
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे 8-लेन का निर्माण किसानों के लिए कई परेशानियां भी ला सकता है। किसानों को इस रोड के पूर्ण निर्मित होने के बाद दोनों और बनने वाली दीवारों से अपने खेतों पर जाने का रास्ता बंद हो सकता है जिससे किसानों को अपने खेतों पर पहुंचने के लिए परेशानी हो सकती है। कई गांव के रास्तों की समस्या, किसानों के खेतों में पानी भरने, उचित मुआवजा न मिलने जैसी विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। हालांकि प्रशासन समस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों को आश्वासन दे चुका है।

प्रशासन ने किए हैं सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम

कांग्रेस किसानों की लड़ाई को लेकर मैदान में उतर गई है।यदि किसानों को मंत्री जी से मिलने से रोका गया तो उन्हें कांग्रेस के विरोध स्वरूप काले झंडों का सामना करना पड़ सकता है। अब देखना है प्रशासन कैसे विरोध के स्वर को थामने में सफल होता है? केंद्रीय मंत्री गडकरी के इस दौरे में कोई विरोध प्रदर्शन न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए हैं।

निरीक्षण के बाद श्री गड़करी हेलीकॉप्टर से शाम 5 बजे पहुँचेंगे इंदौर
रतलाम के जावरा में निरीक्षण के बाद श्री गड़करी हेलीकॉप्टर से शाम 5 बजे इंदौर पहुँचेंगे। श्री गड़करी शाम 6 बजे इंदौर में ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेटर में आयोजित कार्यक्रम में भाग शामिल होंगे। इंदौर में होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव और लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ भी मौजूद रहेंगे। रात्रि विश्राम इंदौर में ही करेंगे। केन्द्रीय मंत्री 17 सितंबर को प्रात: 10 बजे विशेष विमान द्वारा बड़ोदरा (गुजरात) के लिए रवाना होंगे।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!