Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: गांधीनगर में युवक को स्कूटी सवार बदमाश ने मारी गोली, क्षेत्र में फैली सनसनी

खबरगुरु (रतलाम) 30 अप्रैल। शनिवार रात रतलाम के गांधीनगर इलाके में पानी की टंकी के पास युवक को रात करीब नौ बजे स्कूटी से आए बदमाश ने गोली मार दी। गोली चलाने के बाद आरोपी स्कूटी से ही फरार हो गया। घायल युवक को प्रारंभिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है। परिजन उसे इंदौर लेकर गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहित (23) पिता महेश बिडवाल गांधीनगर में पानी की टंकी के पास खड़ा था, तभी पीएनटी कॉलोनी निवासी युवक चूचू स्कूटी पर सवार होकर आया और रोहित को गोली मारकर फरार हो गया। गोली चलने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल लाए जहां पर चिकित्सकों ने बताया कि बाएं हाथ की तरफ पसली में गोली लगी है। चिकित्सकों ने युवक को उपचार के लिए रेफर किया है। पुलिस ने बताया कि चूचू का पूर्व में रोहित से विवाद हो चुका है। जानकारी के अनुसार रोहित टेंट का काम करता है। पुलिस ने जानलेवा हमले के प्रयास दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!